
महू. शहर के मुख्य बाजार में दुकानों एवं ठेलों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर केंट बोर्ड, यातायात पुलिस महू संयुक्त रूप से कार्रवाई का अभियान चलाया. हालांकि एक दिन पूर्व यातायात पुलिस ने सभी को सड़क पर अतिक्रमण व वाहन नहीं खड़े करने के निर्देश दिए थे, बावजूद उसके दूसरे दिन सड़कों पर वहां दिखे तो उन पर चालानी कार्रवाई की गई.
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी व एसडीओपी ललित सिकरवार के मार्गदर्शन में सार्वजनिक यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस महू द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है. यातायात पुलिस महू द्वारा बाजारों में आम जन की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए केंट बोर्ड के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एम जी रोड पर दुकान के बाहर सामान रख कर अतिक्रमण करने वाले एवं ठेला गाड़ी सड़क पर लगाने वालों को एक दिन पूर्व मंगलवार को रोड पर अतिक्रमण न करने की समझाइश दी गई थी. परन्तु समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर बुधवार को कार्रवाई की गई. इस दौरान केंट बोर्ड द्वारा ठेलो व दुकानदारों के चालान बनाए गए. साथ ही दुकानों से बाहर रखा सामान एवं रोड पर रखे ठेला गाड़ी को जप्त किया गया. यातायात पुलिस महू एवं केंट बोर्ड द्वारा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी.
