दोस्त की हत्या कर खेत की तलाई में दफनाया शव

इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है. साथ बैठकर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक ने अपने दोस्त की फलिया से हत्या कर दी और शव को खेत की तलाई में मिट्टी से दबाकर फरार हो गया, पुलिस ने आरोपी को धार से गिरफ्तार कर लिया है.खेड़ा गवली पलासिया निवासी मिथुन उर्फ धर्मेंद्र के लापता होने पर परिजनों ने बड़गोंदा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. तलाश के दौरान पुलिस को खेत के पास बनी तलाई में मिट्टी से दबा हुआ शव मिला. बाहर निकालने पर शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले. जांच में सामने आया कि मिथुन को आखिरी बार उसके दोस्त सुखराम निवासी धार के साथ देखा था.

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर सुखराम को धार से हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर सुखराम ने पास रखा फलिया उठाकर मिथुन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत के पास स्थित तलाई में ले जाकर मिट्टी में दबा दिया और फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाले मासूम

Fri Aug 7 , 2026
सिंगरौली: जिले की ग्राम पंचायत कोयल खुथ में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सविता सरस्वती पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस की […]

You May Like