बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाले मासूम

सिंगरौली: जिले की ग्राम पंचायत कोयल खुथ में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सविता सरस्वती पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस की खिड़कियों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के पीछे चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच, फिटनेस, चालक की योग्यता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।

Next Post

झुरर्ही-सरई मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा

Fri Aug 7 , 2026
सिंगरौली: देवसर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुरर्ही-सरई मार्ग पर, सरई की ओर जाते समय गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर UP 70 LT 7415 बताया जा […]

You May Like