देश में कोरोना सक्रिय मामले घटकर 1504 रह गये

नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आने से बुधवार को इनकी संख्या घटकर 1504 रह गयी और इस वायरस के संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 26406 पहुंच गयी।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से केरल और हरियाणा में एक-एक और मरीज की मौत होने के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 146 पहुंच गया। गौरतलब है कि 22 मई को देश में कोरोना के सिर्फ़ 257 मामले सक्रिय थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 187 की कमी दर्ज की गयी। इस वायरस के संक्रमण से 395 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में छह राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में जहां कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गयी वहीं 19 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कमी दर्ज की गयी है।

मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में दक्षिण भारत का केरल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। आज सुबह आठ तक 59 मामले घटने के साथ कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 370 रह गया। राष्ट्रीय राजधानी में 142, महाराष्ट्र में 90, गुजरात में कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 162 रह गयी है।

कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 99, मणिपुर में 92, तमिलनाडु में 74, उत्तर प्रदेश में 70, राजस्थान में 73, मध्य प्रदेश में 51, हरियाणा में 42, पश्चिम बंगाल में 41, छत्तीसगढ में 32, सिक्किम में 31, पंजाब मेें 27, जम्मू-कश्मीर में 25, त्रिपुरा और असम में 17-17, आंध्र प्रदेश में 13, झारखंड में 10, गाेवा और चंड़ीगढ़ में पांच-पांच, बिहार में चार, ओडिशा में तीन, उत्तराखंड और नागालैंड में दो-दो और पुड्डुचेरी में एक मामला है। अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मेघालय और तेलंगाना में कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है।

 

 

Next Post

गढ़ में रहस्यमयी ढंग से महिला लापता: चाकघाट से बच्चों संग रीवा जा रही थी, बस से उतरने के बाद नहीं लौटी

Wed Jul 2 , 2025
रीवा:जिले के गढ़ कस्बे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकघाट से रीवा जा रही एक महिला दो छोटे बच्चों के साथ बस से उतरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। यह मामला स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा […]

You May Like