कुंडलिया डैम हुआ लबालब, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

नलखेड़ा, लंबे इंतजार के बाद इस बार मानसून की अच्छी बारिश ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है. लगातार हुई बारिश से कुंडलिया डैम में पानी की भरपूर आवक हुई और बांध लबालब हो गया. डैम में पर्याप्त जलभराव होने से क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के पानी को लेकर बनी चिंता खत्म हो गई है. डैम के भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं आमजन में भी राहत और खुशी का माहौल है.

कुंडलिया डैम में पानी की अच्छी उपलब्धता को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बारिश के दिनों में हुई लगातार जल आवक ने डैम एक बार फिर शुक्रवार को तीन गेट खोलकर 105.048 क्यूमेक पानी छोड़ गया है. इधर हो रही लगातार बारिश से डैम का भी वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है. डैम का वाटर लेवल 399 फीट दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढक़र 399.20 फीट पर पहुंच गया था. वहीं डैम में जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है. इसकी कुल क्षमता 400 फीट है. कुंडलिया डैम 89.71 प्रतिशत भरा हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर विभाग की तरफ से डैम का शुक्रवार को भी तीन गेट खोलकर 105.048 क्यूमेक पानी छोड़ा दिया गया है. पर्याप्त जलसंग्रह होने से आने वाले महीनों में पानी की उपलब्धता बेहतर रहने की उम्मीद है. खासकर गर्मी के दिनों में पेयजल व्यवस्था के लिए यह जलसंग्रह काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

रबी सीजन में सिंचाई को मिलेगा सहारा

डैम में पर्याप्त पानी होने से आगामी रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. क्षेत्र की खेती में सिंचाई के पानी की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में डैम का भरना किसानों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. पर्याप्त पानी उपलब्ध रहने से किसानों को फसल की सिंचाई को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं करनी पड़ेगी. समय पर सिंचाई का पानी मिलने से फसलों को बेहतर स्थिति में रखने में मदद मिलेगी। इससे खेती-किसानी की गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है. किसानों का ध्यान अब खरीफ के बाद आगामी रबी फसल की तैयारी पर है.

किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

डैम के लबालब होने की खबर से किसानों में खासा उत्साह है. पानी की उपलब्धता खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है. लंबे समय से बारिश और जलस्रोतों की स्थिति पर नजर लगाए बैठे किसानों को अब राहत मिली है. डैम में पानी होने से आगामी फसल सीजन को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं.

Next Post

व्यापार के नाम पर महिला से एक करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Fri Sep 4 , 2026
जावरा। महाराष्ट्र की एक महिला ने मुंबई निवासी सिद्धार्थ बांठिया पर करीब एक करोड़ रुपए हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। व्यापार के नाम पर ली गई नकदी और सोने के आभूषण वापस मांगने पर आरोपी द्वारा महिला को परिवार सहित बदनाम करने की धमकियां दी जा रही थीं। मामले […]

You May Like