कांग्रेसियों ने आंबेडकर प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक कर किया माल्यार्पण 

सीधी। बीती रात कलेक्टर चौक स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कुछ लोगों द्वारा कचरा फेंकने की घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठजनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक किया एवं माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त घटना की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि समाज एवं संविधान विरोधी असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर कचरा फेंकना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है, यह घटना बर्दाश्त योग्य नहीं है। बाबा साहब के दिए संविधान के कारण ही समाज के हर वर्ग को अवसर प्राप्त हो रहा है वह सामाजिक समरसता की मिसाल हैं।

Next Post

तलवारबाजी के साथ शौर्य प्रदर्शन

Mon Apr 7 , 2025
पानसेमल।नगर में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक रूप से मनाया गया,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज जनों ने शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाया।रविवार देर शाम दुर्गा मंदिर परिसर में विधायक श्याम बर्डे,एवं नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर द्वारा पूजन के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में […]

You May Like