आरबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर लगाया 63.60 लाख का जुर्माना

मुंबई, 23 मई (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) पर नियामकीय निर्देशों के उल्लंघन के चलते 63.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया कि उसने 31 मार्च 2023 और 31 मार्च 2024 को बैंक की वित्तीय स्थिति के संबंध में निरीक्षण किया था, जिसके दौरान उसने पाया कि यूबीआई में जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष (डीईएएफ) में तय समय सीमा के भीतर आवश्यक राशि का हस्तांतरण नहीं किया गया। गिरवी मुक्त कृषि ऋण के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन में बैंक ने कुछ मामलों में 1.60 लाख रुपये तक के कृषि ऋण पर गिरवी मांगा।
इन उल्लंघनों के मद्देनजर आरबीआई ने बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बैंक के जवाब, अतिरिक्त स्पष्टीकरण और व्यक्तिगत सुनवाई में दी गई दलीलों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर यह जुर्माना लगाया गया है।

Next Post

विश्व व्यापार का बड़ा केंद्र बनेगा भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र: मोदी

Fri May 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र को पूर्वी भारत का सबसे महत्वपूर्ण अंग बताया है और कहा है कि आने वाले समय में देश के वैश्विक व्यापार में इस क्षेत्र की संभावनायें कई गुना बढ़ने वाली हैं। श्री मोदी ने शुक्रवार को कहा […]

You May Like