देवताल तालाब के पास मिली घायल मादा साही

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत देवताल तालाब के पास सुबह साढ़े छ: बजे कुछ लोग प्रात: भ्रमण करने आए थे। तभी छोटे जैन मंदिर गढ़ा निवासी दिलीप पटेल की नजर घास फूस के पास एक साही पर पड़ी जो कि घायल एवं रक्त रंजित अवस्था में बैठी थी।

संभवत: रात के समय किसी जानवर ने इसे घायल किया है और घाव ज्यादा होने से रक्तस्राव हुआ और साही शिथिल अवस्था में बैठी थी। श्री पटेल ने तत्काल रैस्क्यू स्क्वाड वनविभाग में फोन करके सूचना दी। रैस्क्यू स्क्वाड प्रभारी गुलाब सिंह परिहार की सूचना पर पहुंचे सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए साही को रैस्क्यू स्क्वाड वनविभाग के वनपाल शंकर लाल तिवारी के सुपुर्द कर दिया।

Next Post

लंबित अपराधों पर सीएसपी ने की समीक्षा बैठक

Mon Sep 29 , 2025
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज लंबित अपराधों की समीक्षा को लेकर रविवार को पुलिस लाइन स्थित कांफ्रेंस हॉल में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अरुण कुमार सोनी ने की। बैठक में थाना प्रभारी और स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि थाने […]

You May Like