बेकाबू उपनगरीय बस पांच वाहनों को टक्कर मारकर बाउंड्रीवॉल में जा घुसी

महू:मानपुर रोड स्थित जामली गांव में एक तेज रफ्तार उपनगरीय बस बेकाबू होकर तीन बाइक, एक ऑयशर वाहन और एक कार को टक्कर मारते हुए बाउंड्रीवॉल में जा घुसी. हादसे के बाद यात्री दहशत के कारण चीखने-चिल्लाने लगे. बस रुकने के बाद घबराए यात्री बमुश्किल पिछले गेट से बाहर निकले.

प्रत्यक्षदर्शी अजय पाटीदार ने बताया कि मानपुर से महू की ओर आ रही ठाकुर ट्रैवल्स की बस तेज रफ्तार से चल रही थी. चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और असंतुलित बस एक के बाद एक पांच से अधिक वाहनों को टक्कर मारते हुए बाउंड्रीवॉल तोडक़र तेज आवाज के साथ अंदर जा घुसी.

घटना की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. हादसे के बाद बस में सवार यात्री घबराकर पिछले गेट से नीचे उतरे. ग्रामीणों ने उनकी मदद की. मौके पर मौजूद भीड़ ने बस चालक को पकड़ लिया और उसे बडग़ोंदा पुलिस के हवाले कर दिया. बडग़ोंदा पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

स्टार्ट अप पार्क और कन्वेंशन सेंटर के टेंडर बुलाने पर सहमति

Wed Oct 29 , 2025
इंदौर: शहर में गांधीनगर मेट्रो डिपो के पास पीपीपी मॉडल पर कन्वेंशन सेंटर और सुपर कॉरिडोर पर स्टार्ट अप पार्क निर्माण के टेंडर जारी किए जाएंगे. साथ ही मेट्रो पॉलिटियन प्लान भोपाल के स्कूल ऑफ प्लानिंग से बनवाया और मॉनिटरिंग काम करवाने का निर्णय आईडीए बोर्ड बैठक में लिया गया […]

You May Like