
दमोह। जिले के नोहटा थाना के 17 मिल के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक सवार आपस में टकरा गए. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. पांचो लोगों को इलाज के लिए आरक्षक सुनील द्वारा जिला अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर जावेद खान व कौशिकी सिंह ने चेकअप उपरांत दो को मृत घोषित कर दिया और बाकी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.दामोदर अहिरवार उम्र 45 वर्ष की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है.जानकारी देते हुए महेश अहिरवार ने बताया कि तेजगढ़ निवासी भुज्जी अहिरवार, दामोदर अहिरवार और परमलाल अहिरवार तेजगढ़ से बनवार की ओर जा रहे थे.तभी उनकी टक्कर बाइक सवार सिमरी खुर्द निवासी जितेंद्र साहू से हो गई.बाइक पर जितेंद्र 25 वर्ष की पत्नी मोहिनी 23 वर्ष भी सवार थी. पांचों लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने 108 वाहन, पुलिस को सूचना दी और पांचो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भुज्जी पिता कल्लू अहिरवार 45 और जितेंद्र साहू को मृत घोषित कर दिया है. वहीं दामोदर अहिरवार, परमलाल अहिरवार और मोहिनी साहू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.जिसमें दामोदर की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है. घटना स्थल पर जबेरा विधानसभा प्रत्याशी रहे विनोद राय भी पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया.इधर नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, एएसआई नागेंद्र सिंह और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.मृतक भुज्जी तेजगढ़ से बनवार की ओर जा रहा था और जितेंद्र नोहटा से गांव वापस जा रहा था.17 मिल के समीप यह हादसा हो गया.
