सतना: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक–1, सतना में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का पूजन पूरे श्रद्धा-भाव और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रामानुज पाठक, डॉ. उदय चतुर्वेदी, मोहित गर्ग, अनुज पांडेय, अंबरीश कुमार मिश्रा, कपिल सिंह, राकेश पटेल, प्रदीप सिंह सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर विद्या, विवेक और संस्कार की कामना की। वक्ताओं ने बसंत पंचमी के सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और सृजनशीलता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ पूजन का समापन हुआ। आयोजन ने विद्यालय की शैक्षिक-सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करते हुए विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था और सम्मान का भाव और अधिक प्रगाढ़ होगा
