
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिसने 4.28 ग्राम एमडी पाउडर के दो मोबाईल फोन और दो पहिया वाहन भी आरोपियों के पास से जब्त किया है. जब्त सामानों की कीमत लगबग दो लाख रुपये है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
थाना प्रभारी अशोक मरावी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरआरएल ब्रिज के पास बागसेवनियां में दो लडके एमडी पाउड़र बेंचने की फिराक में खड़े हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की पहचान की. आरोपी जोएब खान (22) और मोहम्मद सैफ (20) निवासी निशातपुरा के पास से पुलिस को अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ. आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाते थे और कौन-कौन से लोग इस मामले में शामिल है. इसको लेकर क्राइम ब्रांच दोनों से पूछताछ कर रही है.
