आनंद नगर दुकानदारों से मिले जीतू पटवारी, तोड़फोड़ को बताया अमानवीय और गरीब-विरोधी

भोपाल। भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र के व्यापारी संगठनों और स्थानीय नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से उनके निवास पर मुलाकात कर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित दुकानों की तोड़फोड़ को लेकर अपनी पीड़ा साझा की। इस दौरान पटवारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी गोविंदपुरा के नागरिकों और प्रभावित दुकानदारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

श्री पटवारी ने आनंद नगर क्षेत्र में पिछले 40–50 वर्षों से संचालित दुकानों को तोड़ने के आदेशों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अमानवीय, असंवेदनशील और गरीब-विरोधी कदम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बिना किसी संवाद, पुनर्वास योजना या वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़फोड़ के निर्देश जारी किए हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आजीविका पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।

इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने कहा कि जिस क्षेत्र ने चार दशकों तक भाजपा को समर्थन दिया, उसी क्षेत्र की जनता आज बुलडोजर कार्रवाई का सामना कर रही है। उन्होंने मुआवजे में भेदभाव का भी आरोप लगाया और कहा कि कुछ प्रभावशाली लोगों को ही समुचित मुआवजा मिला, जबकि अधिकांश छोटे दुकानदारों को या तो कुछ भी नहीं दिया गया या फिर 20 से 50 हजार रुपये जैसी नाममात्र की राशि दी गई।

पटवारी ने कहा कि वर्तमान समय में नई दुकान स्थापित करना बेहद कठिन है, ऐसे में बिना उचित पुनर्वास के दुकानों को तोड़ना सरासर अन्याय है। उन्होंने इस संबंध में भोपाल कलेक्टर से चर्चा कर आग्रह किया कि वैकल्पिक व्यवस्था और उचित मुआवजे के बिना किसी भी दुकान को न तोड़ा जाए।

Next Post

नगर में पहली बार सेवानिवृति पर 653 स्कूली छात्राओं को करवाया स्नेहभोज

Sat Jan 31 , 2026
भानपुरा। भानपुरा नगर के समाजसेवी एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवारत शिक्षक यशवंत कुमार दुबे ने अपनी 39 वर्ष की शासकीय सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 653 छात्राओं को स्नेहभोज करवा कर मानवता की एक मिसाल पेश की है। […]

You May Like