सीएम डॉ यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा की

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की विगत दो वर्षों की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, रोजगार सृजन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने, विपणन व्यवस्था को मजबूत करने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कुटीर एवं ग्रामोद्योग को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

Next Post

दिल्ली की हवा में फिर घुला जहर: एक्यूआई पहुंचा 292

Fri Dec 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) राजधानी में शुक्रवार सुबह छह बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया।इससे वायु गुणवत्ता एक बार फिर बिगड़कर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। राजधानी का औसत एक्यूआई 300 से नीचे भले हो, लेकिन दिल्ली के कई इलाकों […]

You May Like