खेतिया: पिक अप वाहन पलटने से सड़क हादसा हो गया घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस,FRV वाहन एवं 2 एंबुलेंस पहुंची, जहां पायलट राहुल खेडेकर,पायलट सोहन बडोले,EMT जोगेंद्र बर्डे तथा FRV वाहन पायलट प्रकाश राठौड़ एवं आरक्षक खुमसिंग धार्वे ने घायलों को ग्रामीणों की सहायता से खेतिया अस्पताल पहुंचाया,डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपचार किया तथा गंभीर घायलों को रेफर किया।
घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन 15 से 25 लोगों के घायल होने की जानकारी प्रत्यदर्शियों द्वारा दी जा रही है,घटना कैसे हुई और कितने घायल तथा कितने गंभीर हुए है इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल 10 से 12 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया है।
