ग्वालियर:रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास किया जा रहा है। इसी क्रम में रियासतकालीन लोहे के पुल फुटओबर ब्रिज (एफओबी) को उतार दिया गया। इसके लिये रेलवे को ब्लॉक दिया गया। इस वजह से रेलों का संचालन प्लेटफॉर्म 3 और 4 से किया गया। प्लेटफार्म नम्बर 1 से 2 को जोड़ने वाला फुटओबर ब्रिज (एफओबी) झांसी एंड की तरफ था। केपीसी कंपनी ग्वालियर रेल्वे स्टेशन को विकसित करने का काम देख रही है। इसमें 120 अधिकारी और 2500 मजदूर कार्य में जुटे हुए है। स्टेशन पुनर्विकास कार्य की समय सीमा को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य अब रेलवे और ठेकेदार कंपनी के बीच उलझता नजर आ रहा है। काम की धीमी रफ्तार को लेकर केपीसी इंफ्रा कंपनी अब अतिरिक्त कार्य को जिम्मेदार बता रही है, तो वहीं रेलवे के अधिकारी कंपनी पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
