
पांढुरना, लोगों की सुरक्षा के लिए अपने परिवारजनों से दूर रहते हुए ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आज रक्षाबंधन के त्यौहार पर संत कबीर साहब मिशन तथा हम फाउंडेशन के विवेकानंद शाखा की महिलाओं ने नगर के पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई,वहीं पुलिस ने भी इन महिलाओं को सुरक्षा का वचन दिया।
गौरतलब हो कि अन्य तीन त्योहारों की तरह भाई बहन के पवित्रता के पावन रक्षाबंधन के पर्व तो सभी अपने-अपने परिजनों के साथ रहते हुए बड़े ही हंसी खुशी के साथ मनाते है,लेकिन आम लोगों की सेवा तथा सुरक्षा के लिए अपने-अपने परिजनों से दूर रहकर ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी,कर्मचारी अन्य त्योहारों की तरह ही यह रक्षाबंधन का त्यौहार परिजनों के साथ नहीं मना पाते उनकी इस भावना को देखते हुए नगर के संत कबीर साहब मिशन तथा हम फाउडेंशन के विवेकानंद शाखा की महिलाओं ने शुक्रवार को नगर के पुलिस थाने पहुंचकर थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों के हाथों पर राखी बांधते हुए उन्हें मिठाई खिलाई इन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने भी इन बहनों की सुरक्षा का वचन दिया ।
इस अवसर पर संत कबीर साहब मिशन की श्रीमती संगीता महान,निकिता कोलटकर,अनीताबाई दुखी,प्रमिलाताई दीकोड़े , पुजा मनमोड़े,विवेकानंद सरिता घाटोडे,अलका कोल्हे,धनश्री घोड़े आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
