
छिन्दवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने सैकड़ों परिवारों को संकट में डाल दिया है। इस आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अपील पर जिले ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जिले से राहत सामग्री से भरे ट्रक को गत दिवस सांसद विवेक बंटी साहू और कलेक्टर शीलेंद्र सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रायपुर के लिए रवाना किया गया। राहत सामग्री जुटाने में जिले के विभिन्न विभागों के साथ-साथ व्यापारी संघ छिन्दवाड़ा एवं मेडिकल एसोसिएशन छिन्दवाड़ा का सहयोग रहा। सामग्री में खाद्य पदार्थ, दवाइयां, कपड़े एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में रवाना की गई यह सामग्री छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र पहुँचाई।
