महिला पत्रकारों को लेकर स्थिति स्पष्ट करें मोदी : प्रियंका

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की भारत यात्रा के दौरान महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखना अत्यंत आपत्तिजनक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को इजाजत नहीं देने को लेकर शुक्रवार को सियासी घमासान मचा रहा और विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाये कि सरकार ने इसकी इजाजत किस स्थिति में दी। अब विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

श्रीमती वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में शनिवार को कहा “प्रधानमंत्री जी, कृपया तालिबान के प्रतिनिधि की भारत यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।”

उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी सवाल पूछा और कहा “यदि महिलाओं के अधिकारों के प्रति आपकी मान्यता एक चुनाव से दूसरे चुनाव तक अपनी सुविधानुसार दिखावा मात्र नहीं है तो फिर भारत की कुछ सबसे सक्षम महिलाओं का अपमान हमारे देश में कैसे होने दिया गया, जबकि महिलाएं ही इसकी रीढ़ और गौरव हैं।”

श्री मुत्तकी की शुक्रवार को यहां हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की महिला पत्रकारों को इज़ाज़त नहीं दी गयी जिसके बाद राजनीति गरमा गई।

Next Post

कांग्रेस ने पेपर लीक मामले की अब तक सीबीआई जांच नहीं होने पर उठाये सवाल

Sat Oct 11 , 2025
देहरादून, 11 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड की धामी सरकार ने यूकेएसएसएसएससी की 21 सितंबर 2025 को आयोजित हुई स्नातक स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया है लेकिन राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस प्रकरण में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच में हो रही देरी पर सवाल उठाए […]

You May Like