
पांढुरना। प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के एक दिवसीय प्रवास पर जिले में आने पर म.प्र.सहकारिता कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक कुरैशी के नेतृत्व में समिति के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा इनसे भेट कर सहकारिता कर्मचारियों का वेतन निर्धारित कर इन्हेंं वेतन का लाभ दिलाने की एक सूत्रीय मांग पत्र का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा ।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग बीते दिवस पांढुरना जिले के प्रवास पर आए थे,इसी दौरान मध्य प्रदेश सहकारिता कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक कुरैशी के नेतृत्व में समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जामसावली पहुंचकर मंत्री जी से भेट कर बताया कि पूरे प्रदेश की तरह ही इस नवगठित पांढुरना जिले के सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा वर्षों से पूरी निष्ठा,लगन तथा ईमानदारी से निरंतर कार्य कर रहे है,लेकिन इसके बावजूद आज तक सरकार द्वारा इन कर्मचारियों का वेतन निर्धारित तक नहीं किया गया है। जिससे इन सभी कर्मचारियों की आर्थित स्थित अत्यंत दयनीय है,जिससे इन कर्मचारियों को अपने परिवार का लालन पालन करने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है ।
इन कर्मचारियों द्वारा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग से सहकारिता कर्मचारियों का वेतन निर्धारित कर इन्हें प्रतिमाह वेतन का लाभ दिलाने की मांग की है। मंत्री जी द्वारा कर्मचारियों की बातों को ध्यान पूर्वक सुनते हुए इस और आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया । इस प्रतिनिधि मंडल में सहकारिता महासंघ जिला शाखा के लगभग समस्त पदाधिकारी तथा सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
