कर्ज, क्राइम और करप्शन की सरकार: राहुल राज

भोपाल: कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने चंदेरी में भाजपा की बढ़ती अंदरूनी कलह को लेकर पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा एक थाना प्रभारी, जो भाजपा विधायक की पुत्रवधू हैं, पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप यह साबित करते हैं कि प्रदेश में “कर्ज, क्राइम और करप्शन” की सरकार चल रही है।

राहुल राज ने कहा कि भाजपा नेताओं ने खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस कथन पर मुहर लगा दी है कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “जब भाजपा के नेता ही अपनी ही पार्टी के भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा।”

उल्लेखनीय है कि अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर ईसागढ़ थाना प्रभारी मीना रघुवंशी—जो चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की बहू हैं—पर भ्रष्टाचार और कदाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं तथा उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

 

Next Post

समय पर पता चले तो कैंसर का इलाज संभव

Mon Oct 6 , 2025
सीहोर। कैंसर का शुरू में पता लगाने से बीमारी से निजात संभव है. जल्दी पता चलने से उपचार की संभावना बढ़ जाती है. कैंसर का इलाज देर से होने पर उपचार से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं और देखभाल की लागत भी ज्यादा होती है. उक्त विचार रोटरी एवं इनर […]

You May Like