जुलाई तक पूरा हो जाएगा स्वास्थ्य केंद्र नकतरा का काम, विधायक डॉ चौधरी ने किया निरीक्षण

रायसेन।जिले की सांची विस सीट के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकतरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए निर्देशित किया। उक्त भवन रूपये 193 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के समय एन.एच.एम के उपयंत्री कुशवाह द्वारा बताया गया कि उक्त भवन जूलाई 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा ।उनके द्वारा परिसर में बन रहे चिकित्सक आवास का भी निरीक्षण किया गया ।वहीं ठेकेदार को आवासो को भी गुणवत्ता पूर्वक बनाये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा नकतरा के पूर्व सरपंच कालूराम विश्वकर्मा, जगदीश अहिरवार आदि उपस्थित थे।

Next Post

विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण

Thu May 29 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा. विकास के मामले में यह प्रदेश में अव्वल रहेगा. यहाँ तेजी से विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं. उप मुख्यमंत्री ने 2.63 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण […]

You May Like