सीहोर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के क्रियान्वयन तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शुक्रवार को वीसी आयोजित की गई.
वीसी में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर बालागुरू के, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव सहित जिले के संबंधित अधिकारियों ने इसमें सहभागिता की. वीसी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के प्रभावी क्रियान्वयन, कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने तथा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने पर चर्चा की गई.
बैठक के दौरान जिले की नगरीय निकायों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए. संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया.
