​सावन में मिलावटखोरों पर शिकंजा: भोपाल की डेयरियों से दूध-पनीर के 11 नमूने जब्त

भोपाल। सावन माह में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल में विशेष सघन जांच अभियान चलाया. कलेक्टर भोपाल के निर्देश पर विभिन्न डेयरियों और दुग्ध उत्पाद विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के कुल 11 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए. अभियान के दौरान कोलार क्षेत्र में साईनाथ नगर स्थित जय श्री कृष्णा दुग्ध डेयरी से दूध का नमूना लिया गया. वहीं एमपी नगर जोन 1 में पंजाब डेयरी से घी और पनीर के दो नमूने तथा न्यू मार्केट स्थित पंजाब डेयरी से दही, मावा और पनीर के तीन नमूने जांच के लिए प्राप्त किए. इसके अलावा कोलार रोड गिरधर परिसर स्थित गुड मॉर्निंग एंटरप्राइजेज डेयरी से दही, पनीर और मिक्स मिल्क के तीन नमूने लिए गए. सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. यह कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुणेश पटेल, साधना सक्सेना और जेपी लववंशी द्वारा संयुक्त रूप से की गई.

Next Post

​भोपाल ननि में पदोन्नति पर बवाल: बिना CPCT और टाइपिंग योग्यता के 14 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने वर्ग-तीन

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। नगर निगम में हाल ही में हुई पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सूत्रों के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश के पालन में निगम ने विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को पदोन्नति दी है. इनमें 14 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी में पदोन्नत किया गया है. सूत्रों का […]

You May Like