जल जीवन मिशन की बैठक लगातार मझगंवा में 13 घंटे चली

सतना:चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार द्वारा जनपद मुख्यालय मझगवों में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की बैठक में एक-एक पंचायत के एक-एक गाँव की चिन्ता और चर्चा की गई।जल जीवन मिशन के कार्यों की लापरवाही बेगार और उदासीनता की भी बात सब के सामने स्पस्ट हुई। पेयजल लाइन कम गहराई की खोदी गई ज्यादातर पाइप बिछाने की नाली सड़कों के डामर पट्टी के बगल में साइड सोल्डर में खोदी गई.

एकल सड़क में दो वाहन की कासिंग में एक वाहन को पाइपलाइन से जाना ही पडेगा रोज पाइप टूटेंगे फूटेंगें, लक्ष्य तक पानी पहुंचने में दिक्कत आयेगी। पाइप लाइन खोदाई भठाई के बाद उस पर ब्राइबेटर रोलर कहीं नही चलाया गया और पैसा निकाल लिया गया। तरह-तरह की कमियों की चिन्ता की गई। इस बैठक में सभी सरपंचों, जनपद सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, सचिवों. रोजगार सहायकों को इसलिये बुलाया गया था कि अपने पंचायत के प्रत्येक गाँव के कामों को बारीकी से जानते हैं.

पूर्व में भी राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की कई समीक्षा बैठकें ली गई लेकिन काम की गुणवत्ता में सुधार नही हुआ, इस समीक्षा बैठक में यह देखना था कि कौन-कौन पंचायतों में कौन-कौन से गाँव छूट रहे हैं जो गाँव छूटेंगें फिर उनको जोड़ने के लिये कोई ढूंढे नहीं मिलेगा। इस बैठक में प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक गाँव बस्ती टोला मोहल्ला तक पानी पहुंचानें की चिन्ता की गई अधिकांश गाँवों के बाहर तक पाइप लाइन पहुंच गई है अंदर की बॉकी है।

कई दर्जन गाँव, बस्ती, मोहल्ला में अभी पाइप लाइन पहुंचाना बाँकी है शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिये गये। बैठक में यह स्पस्ट किया गया कि माननीय प्रधानमंत्री जी की बहुत ही महत्वाकांछी योजना है घोषणा भी है कि नल से पानी हर गाँव घर को देना है इसलिये विभाग यह ध्यान रखे कि वैसा धरातल में भी करना है। समीक्षा बैठक सुबह साढें दस बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक चली जिसमें 96 ग्राम पंचायतों के 490 गाँव मुहल्लों की चर्चा और चिन्ता हुई कि इन सारे गाँवों के मजरे टोलो तक पानी पहुंचाना है एक दर्जन पंचायतों से कोई नही आये इसलिये वहाँ की समीक्षा नही हो सकी।

तीनो नगर पंचायतों के 45 वार्डों की भी पूंछपरख हुई बिरसिंहपुर कुछ बाँकी है 42 गाँवों के पेयजल का काम पीएचई देखता है जो काम अधूरा है। चित्रकूट का भी अधूरा है बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के एसडीएम मझगवों, जल जीवन मिशन और पीएचई के अधिकारियों के साथ ठेकेदार तथा पार्टी के सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Next Post

तालाब में डूबने से बालक की मौत

Sun Aug 17 , 2025
सतना: धारकुंडी थाना अंतर्गत प्रतापपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायसम कर मामले को जांच में लिया है। पता चला है कि प्रतापपुर निवासी वीरेन्द्र यादव पिता राजा यादव (15) गांव के बड़े […]

You May Like