MP पुलिस का अनूठा अभियान: नशे से दूरी है जरूरी, समाज से व्यापक सहयोग की अपील

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ जन-जागरूकता के लिए एक अभिनव अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी’ की शुरुआत की है। यह अभियान 30 जुलाई तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरों, युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसकी लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने इस अभियान की शुरुआत के बाद इसके महत्व पर चर्चा में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी बेहद जरूरी है।
डीजीपी मकवाणा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में, पहुंचाने में मदद करें। पुलिस द्वारा रैलियां, जागरूकता कार्यक्रम, और संवाद सत्र आयोजित कर युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Next Post

फौजा सिंह हिट एंड रन मामला: पंजाब से NRI गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर से टक्कर मार फरार होने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में; न्याय की उम्मीद जगी

Wed Jul 16 , 2025
सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता; विदेश से आया आरोपी फॉर्च्यूनर से टक्कर के बाद हो गया था भूमिगत, अब होगा कानूनी कार्रवाई का सामना। जालंधर, 16 जुलाई, 2025 (वार्ता): पंजाब में एक सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ […]

You May Like