बीना में युवक की हत्या, नाले में मिला शव

शक्तिनगर।घर से दोस्तों के बुलावे पर निकले युवक का शव चार दिन बाद रिहंद जलाशय के नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से चाकू बरामद होने से हत्या का शक हो रहा है। परिजन भी हत्या बता रहे हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। आज दिन शनिवार को मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को संकलित करने का काम किया। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में बांसी इलाके की है।

बताया जा रहा है कि कोहरौलिया गांव निवासी सोनू कुशवाहा उम्र 18 वर्ष पुत्र शंभू 28 मई की रात दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद सभी संभावित स्थानों पर उसकी खोज की गई, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद बीते शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की दलील पर पुलिस गंभीर हुई, तो सोनू से जुड़े कुछ दोस्तों से कड़ाई से पूछतांछ शुरू किया। बताया जा रहा है कि इसी के बाद यह उजागर हुआ कि सोनू का शव नाले में पड़ा है। शव की स्थिति बेहद खराब थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर कुमुद शेखर सिंह, बीना चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

Next Post

विस्थापितों के प्रदर्शन पर मुकदमा, संघर्ष समिति के 6 नेताओं समेत 40 पर केस दर्ज

Sat May 31 , 2025
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बस स्टैंड से पदयात्रा कर वे महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और वहां धरना दिया। बिना अनुमति प्रदर्शन, सरकारी कार्य में बाधा और अधिकारियों का रास्ता […]

You May Like