
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बस स्टैंड से पदयात्रा कर वे महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और वहां धरना दिया। बिना अनुमति प्रदर्शन, सरकारी कार्य में बाधा और अधिकारियों का रास्ता रोकने के आरोप में समिति के छह नेताओं समेत 40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इससे पहले प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हुई थी। अब पुलिस की दोहरी कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक योगेंद्र पाण्डेय को सौंपी गई है।
