फिटनेस प्रेमी शमिता शेट्टी ने शुरू किया अपना हेल्दी स्नैकिंग वेंचर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस प्रेमी शमिता शेट्टी ने अपना हेल्दी स्नैकिंग वेंचर शुरू किया है। शमिता शेट्टी लंबे समय से बस एक हेल्दी स्नैक ढूँढ रही थीं। ऐसे में एक स्वादिष्ट और पूरी तरह से साफ-सुथरे स्प्रेड की तलाश में उन्होंने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स से पूछा और देखते ही देखते जवाबों की बाढ़ आ गई। हालांकि इतने सारे जवाबों में उन्हें स्वाति सोनी का एक सुझाव ने काफी अच्छा लगा, जो पेशे से एक पैशनेट होम शेफ और म्यु जार्स की संस्थापिका थीं। ऐसे में सुझाव के साथ उन्होंने शमिता को अपने हाथों से बनाए गए नट स्प्रेड का एक सैंपल भेजा।

शमिता ने उस नट स्प्रेड का सिर्फ एक चम्मच चखा और उन्हें एहसास हो गया कि यह स्प्रेड न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन था, बल्कि पूरी तरह उनके सिद्धांतों के अनुरूप था। बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के और पूरी तरह से साफ लेबल वाला 73 प्रतिशत असली नट्स से बना यह स्प्रेड शमिता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरा था, जो उन्हें अब तक किसी भी शेल्फ पर नहीं मिला था। उन्होंने तुरंत समझ लिया कि यह केवल खाने का उत्पाद नहीं है, बल्कि एक ऐसा ब्रांड है जिसका हिस्सा उन्हें बनना ही होगा।

शमिता ने बताया, “ऐसा बहुत कम होता है कि कोई चीज़ साफ-सुथरे इंग्रेडिएंट्स, पोषण से भरपूर और स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ हर पहलू पर खरी उतरे। जब मैंने इसे चखा तो मैं इसके बारे में लगातार सोचती रही। सिर्फ एंडोर्समेंट करना मुझे सही नहीं लगा। मुझे एहसास हुआ कि मैं केवल किसी पोस्टर पर चेहरा नहीं बनना चाहती, बल्कि इस बिज़नेस को बढ़ाने में भागीदार बनना चाहती हूँ। यही वजह है कि मैंने स्वाति से संपर्क किया और एक बड़ा प्रस्ताव रखा और वो प्रस्ताव था उनकी को-फाउंडर बनकर इस ब्रांड को साथ मिलकर आगे बढ़ाना।”

इसके साथ ही म्यु जार्स की संस्थापिका स्वाति सोनी की बात करें तो उनके म्यु जार्स की शुरुआत महज़ एक किचन प्रयोग से हुई थी। ऐसे में उनके लिए शमिता का कॉल किसी सपने से कम नहीं था। उन्होंने कहा, ”जब शमिता ने मुझे फोन करके कहा कि वह मेरी पार्टनर बनना चाहती हैं, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मुझे ख़ुशी है कि शमिता ने न सिर्फ मेरी मेहनत को बल्कि मेवे जार्स के असली गुणों को भी पहचाना, जो रियल फूड, साफ-सुथरे इंग्रेडिएंट्स, बिना किसी समझौते के बना था। मेरा सपना बस यही था कि लोग मेरे बनाए प्रोडक्ट्स को चखें। मुझे ख़ुशी है कि अब उनके साथ मिलकर यह सपना मेरी उम्मीदों से कहीं आगे बढ़ रहा है।”

 

Next Post

अंशुमन झा ने 'लॉर्ड कर्ज़न की हवेली' में बीथोवेन की दो मशहूर रचनाओं को रिक्रिएट किया

Thu Oct 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) 18वीं शताब्दी के महान संगीतकार बीथोवेन की दो मशहूर रचनाओं को नए अंदाज़ में अंशुमन झा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ में, पेश किया जाएगा। अभिनेता से निर्देशक बने अंशुमन झा अपनी आने वाली फिल्म लॉर्ड कर्ज़न की हवेली के ज़रिए दर्शकों को एक अनोखा […]

You May Like