नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) रेल मंत्री को यूरोप में वंदे भारत जैसी ही ट्रेन में यात्रा के लिए 20 गुना किराये का भुगतान करना पड़ा।
रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्य सभा में रेल मंत्रालय से जुड़े अनुपूरक सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने हाल में यूरोप में दावोस से ज्यूरिख स्टेशन तक (दोनों स्विट्जरलैंड में) रेल से यात्रा की । उन्होंने कहा, ”जिस ट्रेन में हमने सफर किया वह हमारी वंदेभारत ट्रेनों जैसी ही थी, हमारी ट्रेन में सुविधा वहां से 21 ही होगी। पर उसका किराया हमारे यहां की तुलना में 20 गुना अधिक था।”
उन्होंने कहा कि भारत में रेल किराये पड़ोसी पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना में तो और भी कम हैं जबकि हमारी सुविधा एवं पड़ोसी देशों की ट्रेनों की तुलना में काफी अच्छी है।
श्री वैष्ण्व पिछले माह दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए वहां गये हुए थे।
