मालदीव में रिकॉर्ड बारिश, भीषण बाढ़ आने के कारण सरकारी कार्यालय बंद

कोलंबो, 03 मार्च (वार्ता) मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने देश के इतिहास में सबसे अधिक दैनिक वर्षा के कारण आई भीषण बाढ़ के चलते रविवार को सरकारी कार्यालयों और संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। मालदीव के सरकारी मीडिया ‘पीएसएम न्यूज’ ने यह जानकारी दी।

मालदीव मौसम विज्ञान सेवा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रविवार सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटों में 296 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पीएसएम न्यूज ने बताया कि राष्ट्रपति ने यह फैसला लगातार हो रही बारिश के बाद लिया है, जिसके परिणामस्वरूप लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। चैनल ने बताया कि शनिवार को भारी बारिश के कारण माले शहर में व्यापक बाढ़ आ गई, जिसमें माले, हुलहुमाले और वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शहर हुलहुले समेत कई बाहरी द्वीप शामिल हैं।

मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) और अन्य एजेंसियों को राजधानी में घरों और संपत्तियों पर बाढ़ के पानी के प्रभाव को कम करने के लिए तैनात किया गया है।

पीएसएम न्यूज ने बताया कि बाढ़ के पानी को निकालने के लिए एमएनडीएफ द्वारा छह स्थानों पर कुल 17 पंप तैनात किए गए थे, जिसमें अनुमानित 17,000 टन पानी पहले ही निकाला जा चुका है। पीएसएम न्यूज ने कहा कि एमएनडीएफ ने 131 संपत्तियों को भी सहायता प्रदान की है और बाढ़ को नियंत्रित करने तथा कम करने में मदद के लिए 976 सैंडबैग की आपूर्ति की है।

 

 

Next Post

जलगोन क्षेत्र के खेत में वन्य प्राणी ने रात्रि में 2 बछड़े पर किया हमला

Mon Mar 3 , 2025
पानसेमल, खेत में जागली करने वाले ने फोड़े पटाखे,मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम,तेंदुए की हुई पुष्टि।   पानसेमल वन परिक्षेत्र के ग्राम जलगोन में वन्यप्राणी ने 2 बछड़े पर हमला कर दिया,जिसके कारण खेत में बंधे पशुओ के चिल्लाने से खेत मे निवासरत डेडा जाग गया,और वहां जाकर […]

You May Like