सतना: मैहर में दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क जयपुर फुट एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ बुधवार को विधिवत रूप से किया गया। सतना-मैहर संसदीय क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह के प्रयासों से आयोजित इस शिविर का संचालन उत्थान सेवा फाउंडेशन द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा देवी की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन के साथ हुई। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सूचना पर्यटन केंद्र, बस स्टैंड के पीछे, मैहर में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को सांसद गणेश सिंह शिविर में १२ बजे शामिल होंगे और दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण वितरित करेंगे।
शिविर में दिव्यांगजनों को नि: शुल्क व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कृत्रिम हाथ-पैर (जयपुर फुट), श्रवण यंत्र, कैलिपर और बैसाखी जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचकर इसका लाभ ले रहे हैं। यह शिविर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रहा है, जहां उन्हें न केवल आवश्यक उपकरण मिल रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जीने की नई उम्मीद भी मिल रही है।ये रहे मौजूदकार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी सहित कुलदीप तिवारी, नितिन ताम्रकार, सूर्यप्रकाश चौरसिया, विनोद चौरसिया, अरुण चौरसिया, पवन दुबे, विकास तिवारी, सत्यभान पटेल, छोटू मैनी और संजय जड़वानी समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रही
