
पानसेमल।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानसेमल जिला बड़वानी में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार शिरोडे को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक संस्था अखिल भारतीय लाड़ शाखीय वाणी समाज धर्मदाय शैक्षणिक मंडल , पंढरपुर संचालित शैक्षणिक संकुल ,नाशिक में आयोजित शिक्षक दिन गुण गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील भोकरे सेवा निवृत्त वाइस एडमिरल भारतीय वायुसेना,अविनाश शिरोडे इस्रो वैज्ञानिक इंजीनियर , मनोज शिरोडकर,उद्योगपति पुणे, भगवत येवले तथा वॉइस प्रेसिडेंट जेट एयरवेज सुरेश नेरकर उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष अरुण काशीनाथ शिरोडे इनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम सफल संपन्न हुआ।शिक्षक संजय शिरोडे के राज्य स्तरीय सम्मान पर संस्था प्रभारी सरिता धार्वे,सुधीर पाटिल,सुदाम पवार,मीना गिरासे,वीरसिंग आर्य, देवेंद्र गवले, राम जाधव सहित विद्यालयीन स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया हे। जिला समन्वयक गायत्री परिवार महेंद्र भावसार,प्रकाशचंद्र शार्दूल,राजेंद्र जगताप,कैलाश शर्मा,कृष्णकांत चौधरी, सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी।
