लोकायुक्त ने ग्राम रोजगार सहायक को 5000 की रिश्वत लेते पकड़ा 

सिवनी। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि कोई भी घूसखोर नहीं बच पाएगा इसी कड़ी में लोकायुक्त जबलपुर ने सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र में जबलपुर लोकायुक्त योगेश देशमुख ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत लोकायुक्त जबलपुर ने 22 जनवरी 2026 को बरघाट तहसील अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के अनुसार प्राप्त शिकायत के आधार पर आवेदक अब्दुल वाहब पिता मान्बुद खान, निवासी ग्राम साल्हे कोसमी, थाना बरघाट जिला सिवनी द्वारा शिकायत पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया लोकायुक्त

शिकायत में बताया गया था कि उसकी पत्नी सबीना बी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास योजना में सबसे पहले नाम जोड़ने एवं 1,50,000 रुपये की आवास राशि शीघ्र आवंटित कराने के बदले ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की मांग लगातार की जा रही थी जिस पर

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी ग्राम रोजगार सहायक ओमेंद्र कुमार पिता जगन्नाथ पारधी ग्राम पंचायत साल्हे कोसमी, तहसील बरघाट जिला सिवनी को उसके निज निवास से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ट्रैप की कार्रवाई आरोपी के घर ग्राम साल्हे कोसमी, तहसील बरघाट में की गई आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार

निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7,

13(1) (बी) एवं 13 (2) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर

आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व दल प्रभारी डीएसपी श्रीमती नीतू त्रिपाठी ने किया। ट्रैप दल में सुश्री शशि मर्सकोले, निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित लोकायुक्त जबलपुर की विशेष टीम शामिल रही।इस कार्रवाई से अन्य ग्राम पंचायतों में हड़कंप मच गया

Next Post

अतीत के गौरव से भविष्य के सपने बुनती उड़ गए दिवस पखेरू

Thu Jan 22 , 2026
नर्मदापुरम। “उड़ गए दिवस पखेरू” कृति अतीत के गौरव और वर्तमान की पीड़ा के बीच भविष्य के सुनहरे सपने बुनने का काम करती है। यह कृति ग्रामीण समाज और परिवेश का सजीव चित्र खींचती है। यह बात वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद की प्रथम कृति “उड़ गए दिवस पखेरू” के विमोचन के […]

You May Like