चेन्नई में वायु सेना ने दिखाया अपना तकनीकी कमाल

चेन्नई (वार्ता) वायु सेना ने चेन्नई में रक्षा एवं तकनीक शो- संस्करण 3.0 में स्वदेशी उत्कृष्टता, तकनीकी कौशल और अपने इंजीनियरिंग कमाल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

वायु सेना ने विमानों, इंजनों, एवियोनिक्स और हथियार प्रणालियों के रखरखाव, मरम्मत, ओवरहाल और उनके जीवन काल को बढ़ाने में अपनी आत्मनिर्भरता का भी प्रदर्शन किया।

इस एक्सपो में एक समर्पित ‘कैरियर पब्लिसिटी सेगमेंट’ भी है, जो यहां आने वालों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस खंड में वायु सेना में कैरियर बनाने के विषय में व्यापक जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि एक्सपो में इंटरैक्टिव ऑडियो-विजुअल डिस्पले, विमानों के नमूने और वायु सेना की वर्दी में लगाए गए पुतले जनता का खूब ध्यान खिंच रहे हैं। साथ ही रक्षा क्षेत्र के पेशेवरों, व्यवसायियों, विशेषज्ञों का भी ध्यान इस एक्सपों ने खिंचा है।

बयान में कहा गया कि वायु सेना हर स्थिति में तैयार रहने के लिए आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुसार स्वदेशी नवाचार और लागत-प्रभावी समाधानों पर विशेष रुप से ध्यान दे रही है।

 

Next Post

कुकी उग्रवादियों के समझौते के बाद मणिपुर राजमार्ग फिर से खुलेंगे

Fri Sep 5 , 2025
इंफाल, (वार्ता) मणिपुर के उग्रवादी संगठन कुकी जो परिषद ने मणिपुर में यात्रियों और बुनियादी वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए गुरुवार से राष्ट्रीय राजमार्ग-02 को खोलने का फैसला किया है। कुकी उग्रवादियों ने विगत तीन मई 2023 से मणिपुर राजमार्ग को अवरुद्ध कर रखा था। राज्य सरकार के एक […]

You May Like