अक्टूबर के पहले दिन सहमा शेयर बाजार

अक्टूबर महीने के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती नजर आ रही है। जहां सेंसेक्स लाल और हरे निशान में संघर्ष करता हुआ दिखा। वहीं निफ्टी में हल्की बढ़त बनी हुई है।

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार, 1 अक्टूबर को मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जहां बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स लाल निशान खुला। वहीं निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए ओपेन हुआ। ट्रेडिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स उछाल के साथ हरे निशान में पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक यह 75.68 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,343.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 17.25 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामलूी तेजी के साथ 24,628.35 पर नजर आया।

सेक्टोरल इंडेक्स को देंखे तो आज स्मॉकैप, मिडकैप और लार्जकैप के शेयरों में मामूली बढ़त बनी हुई है। ऑटो सेक्टर में बड़ी तेजी नजर आ रही है और यह इंडेक्स 270 अंक से अधिक की उछाल के साथ 59,525.85 अंकों पर ट्रेड कर रह है। यहां एमआरएफ टॉप पर बनी हुई है। बैंकिंग सेक्टर में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इस इंडेक्स में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पहले नंबर पर बना हुआ है।

Next Post

नायब तहसीलदार व निलंबित बाबू 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े

Wed Oct 1 , 2025
इंदौर: लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को तहसील खुड़ैल में बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार और निलंबित बाबू को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया. दोनों पर एक विधवा महिला की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.लोकायुक्त पुलिस द्वारा दी गई जानकारी […]

You May Like