
पानसेमल, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक प्रकाश राजपूत ने बताया कि ग्राम टेमला में अंतिम भगोरिया हाट होता है जिसमें करीब 15 ग्रामों के ग्रामीण शामिल होते हैं,सभी ढोल मांदल पर भ्रमण करते हैं और गैर निकाली जाती हैं,ग्रामीणों द्वारा परम्परा अनुसार पर्व मनाया जाता है तथा होली पूजन की खरीदी की जाती हैं सभी समाज द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया जाता है और उन्हें बधाई दी जाती हैं,भगोरिया पर्व के बाद क्षेत्र में मेलादो का सिलसिला शुरू होगा जो 5 दिवस तक अपनी मन्नत के अनुसार रंगपंचमी तक फाग मांग कर अपनी आदिवासी संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करेंगे। वही आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु थाना प्रभारी खेतिया सुरेंद्र कनेश पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे,सरपंच किना बाई फाड़िया भोंसले,सरपंच प्रतिनिधि रवि भोंसले ,प्रकाश राजपूत,पार्षद गोलू ठाकुर,सुरेश राजपूत,सुरेश सिरसाठ,संजय गिरासे,पूर्व सरपंच छगन चौहान,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,जगदीश चौहान,अनूप मिश्रा,दिनेश जाधव सहित अन्य स्थानों से ग्रामीण शामिल रहे।
