दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

नयी दिल्ली 16 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के स्कूलों को लगातार तीसरे दिन बुधवार को पाँच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

पुलिस के अनुसार द्वारका के सेंट थॉमस, वसंत कुंज के वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

बम की धमकी के बाद आनन-फानन में एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग की टीम स्कूल परिसर में जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार और मंगलवार को भी कई स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले थे।

Next Post

नाली अतिक्रमण से आक्या गांव में जलभराव ट्रांसफार्मर बना मौत का खतरा

Wed Jul 16 , 2025
देवास: ग्राम आक्या की नई आबादी स्थित पितावाला मार्ग पर नाली पर अतिक्रमण और जलभराव की गंभीर समस्या ने जनजीवन को संकट में डाल दिया है। बारिश के चलते नाली से जलनिकासी अवरुद्ध हो गई है, जिससे सड़क पर पानी भर गया है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि […]

You May Like