एल एंड टी फाइनेंस, गूगल पे की साझेदारी में पर्सनल लोन सुविधा

मुंबई, (वार्ता) गैर बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनी एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड (एलटीएफ) ने गूगल पे के साथ साझेदारी कर उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्सनल लोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह साझेदारी एलटीएफ की प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन रणनीति के अनुरूप है और ग्राहकों को तेज़, सरल और डिजिटल रूप से लोन उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप्त रॉय ने कहा, “ हम अपने वित्तीय उत्पादों को उच्च सहभागिता वाले इकोसिस्टम में एकीकृत कर रहे हैं, जिससे वितरण मॉडल और अधिक प्रभावी होगा तथा आधुनिक ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप रहेगा।”

एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव – अर्बन अनसिक्योर्ड एसेट्स, पेमेंट्स और डिजिटल पार्टनरशिप्स मनीष कुमार गुप्ता ने कहा “ हमें विश्वास है कि इस सहयोग से पर्सनल लोन क्षेत्र में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।”

वित्तीय वर्ष 2024-25 में एलटीएफ ने फोनपे, क्रेड और अमेज़न पे जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी की थी। 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही में इसका ऋण कारोबार सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 9,383 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तिमाही का ऋण वितरण 1,942 करोड़ रहा, जो 65 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्शाता है। कंपनी का मानना है कि यह साझेदारी न केवल सुविधा बढ़ाएगी बल्कि भारत में डिजिटल वित्तीय समावेशन को भी आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

Next Post

पत्रकार से मारपीट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

Fri Aug 22 , 2025
इंदौर: परदेशीपुरा थाना पुलिस ने पत्रकार से अड़ीबाजी और मारपीट करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपियों से चाकू भी बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और उनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है.डीसीपी जोन-3 हंसराज सिंह ने बताया […]

You May Like