अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएस पर हमला किया: ट्रंप

वाशिंगटन, 26 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ एक “शक्तिशाली और घातक” हमला किया।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “आज रात, कमांडर इन चीफ के रूप में मेरे निर्देश पर अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएसआईएस आतंकवादी गिरोह के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक हमला किया। वे कई वर्षों, बल्कि सदियों से नहीं देखे गए स्तर पर मुख्य रूप से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना रहे हैं और उनकी बेरहमी से हत्या कर रहे हैं!”

ट्रंप ने कहा, “युद्ध विभाग ने कई सटीक हमले किए,” और यह कसम खाई कि अमेरिका कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को फलने-फूलने नहीं देगा।

 

Next Post

बेन स्टोक्स के पास बॉक्सिंग-डे टेस्ट में बड़ा मौका

Fri Dec 26 , 2025
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। अब बॉक्सिंग डे टेस्ट में बेन स्टोक्स के ऐसा मौका है, जिसके बाद वो 10 दिग्गजों की एक खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। एशेज 2025-26 का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला […]

You May Like

मनोरंजन