सुहागलें माता पूजन समारोह में 2000 महिलाओं ने भाग लेकर प्राप्त किया आशीर्वाद

जबलपुर: ​जबलपुर के विकास और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के प्रयासों के तहत, नरसिंहपुर वार्ड में स्वामी चंद्रशेखरा महराज के सान्निध्य में एक विशाल ‘सुहागले माता की पूजन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड की लगभग 2000 विवाहित महिलाओं ने एक साथ पूजन कर अपनी परंपराओं का निर्वहन किया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ अपनी धर्मपत्नी यामिनी सिंह के साथ शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान ​महापौर ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल समाज को एकजुट करते हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़े रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं यामिनी अन्नू सिंह ने उपस्थित महिलाओं को सुहाग की सामग्री भेंट की और उनके सुखी जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्वनी परांजपे, पार्षद डिम्पल रिंकू टॉक, पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक आदि उपस्थित रहे।

Next Post

ई-टोकन से बुक खाद के स्थान पर दे रहे थे दूसरी खाद, लाइसेंस निलंबित

Sun Jan 4 , 2026
जबलपुर: किसानों से प्राप्त लगातार शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने दीनदयाल चौक स्थित मेसर्स चौधरी फर्टिलाइजर्स का उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। किसानों ने आरोप लगाया था कि ई-टोकन से बुक की गई खाद के स्थान पर उन्हें दूसरी खाद और अन्य सामग्री खरीदने […]

You May Like