नाला निर्माण में लापरवाही, घरों में पहुंचा गंदा पानी

भिंड। आलमपुर कस्बे के देभई रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से की जा रही खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी पेयजल सप्लाई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने के बाद नाले और गटर का दूषित पानी पेयजल लाइन में मिलने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते आसपास के घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नलों से काला और दुर्गंधयुक्त पानी निकल रहा है, जिससे पीने के पानी को लेकर परेशानी बढ़ गई है। दूषित पानी के इस्तेमाल से जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए टूटी पाइपलाइन की मरम्मत कराने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने और नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Next Post

नोटिसों से दहशत में ओंकारेश्वर, घर-दुकान बचाने की चिंता

Mon Oct 5 , 2026
ओंकारेश्वर, नगर परिषद और तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण सहित अन्य मामलों में लगातार नोटिस जारी किए जाने से ओंकारेश्वर के स्थानीय रहवासियों में अपने मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान उजड़ने का भय गहराने लगा है। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई की आशंका के बीच प्रशासन की ओर से […]

You May Like