लापता युवती का शव कुएं में उतराता मिला

सतना: जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के पडुहरा गांव में एक 19 वर्षीय युवती का शव कुएं में तैरता हुआ मिला है। युवती गुरुवार शाम से लापता थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र पाठक की बेटी प्रांशी पाठक गुरुवार शाम से घर से गायब थी।

परिजनों ने उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजा। शुक्रवार सुबह परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच ग्रामीणों को गांव के बाहर खेत में स्थित एक कुएं में युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
घटना की जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया कि परिजनों के बयान के बाद ही यह पता चल पाएगा कि यह घटना एक हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले की सभी एंगल से जांच जारी है।

Next Post

प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अंधेरा का ट्रेलर रिलीज किया

Sat Aug 9 , 2025
मुंबई, (वार्ता) प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सीरीज अंधेरा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित, अंधेरा का निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, कासिम जगमगिया, मोहित शाह और करण अंशुमन ने किया है, जिसमें विशाल रामचंदानी एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, इस सीरीज़ की रचना गौरव […]

You May Like