नपाध्यक्ष व धर्मगुरुओं की बैठक में आज शाम तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय

सीहोर। टाउन हाल में समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा आपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा शाम चार बजे निकाली जाएगी. तिरंगा यात्रा टाउन हाल से अटल चौक तक जाएगी. यात्रा की तैयारियों को लेकर पं. पृथ्वी बल्लभ दुबे, उद्धवदास महाराज, मोहित राम पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के अलावा शहर के सभी समाज के अध्यक्ष एवं अन्य संगठन ने पूरी एकजुटता के साथ भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया. देश के वीर सपूत हमारे सम्मानित सैनिकों के सम्मान में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर सर्व समाज के नागरिकजनों के साथ परिसर हाल में बैठक कर चर्चाएं की.

Next Post

महिला श्रमिकों के स्वास्थ्य शिविर में 83 को हाई बीपी और 52 में डायबिटीज मिली

Sat May 17 , 2025
भोपाल।घरों में काम करने वाली कामकाजी महिला श्रमिकों के लिए लगाए गए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में 1317 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। भोपाल की 30 तंग बस्तियों में शिविर लगाए गए । दो सप्ताह पूर्व जिन तंग बस्तियों में शिविर लगाए गए थे, वहां पर फॉलोअप जांच के […]

You May Like