
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बरझइया वायपास के आगे लुटेरों ने ओवरटेक कर एक बाइक चालक को रोका और उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट लिया।
पुलिस ने बताया कि काब्य उर्फ शरांष पटेल 22 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया कुशनेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। जैसे ही वह बरझइया वायपास के आगे लगभग 100 फिट पहुॅचा तभी पीछे से उसे ओवरटेक करते हुये एक बिना नम्बर की मोटर सायकल मे 4 लड़के आये और उसकी मोटर सायकल के आगे अपनी मोटर सायकल लगा दिये, जिससे वह हड़बड़ाकर गिर गया। उनमें से 2 लड़के उसके पास आकर उसे पकड़ लिये और उसकी जेब से उसके दोस्त नितेश का मोबाइल निकाल लिये और नितेश की मोटर सायकल हीरो एक्सट्रीम क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 8508 उससे छीनकर चारों सिहेारा तरफ भाग गये।
