इंदौर: कनाडिया पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एमडी ड्रग्स और एक टाटा सफारी कार जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 19 लाख 50 हजार रुपए बताई है.पुलिस उपायुक्त जोन 2 कुमार प्रतीक ने बताया कि जनवरी को कनाडिया पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी. इस दौरान एरन वुडलैंड कॉलोनी के सामने कच्चे रोड के पास एक सफेद रंग की टाटा सफारी संदिग्ध हालत में खड़ी दिखी.
पुलिस को देखकर कार चालक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा. तलाशी लेने पर आरोपी के बाएं हाथ में रखी सिगरेट की डिब्बी से पारदर्शी पन्नी में भरा भूरे रंग का पाउडर बरामद हुआ, जो जांच में एमडी ड्रग्स पाया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय मनोरंजन पिता अमरेश चन्द्र राय निवासी 61 मित्रबंधु नगर कनाडिया के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी से एमडी ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क को लेकर सघन पूछताछ की जा रही है.
