शिवपुरी में कांग्रेसजनों से प्रहलाद पटेल का पुतला छीन ले गई पुलिस

शिवपुरी: पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता के भीख मांगने वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने माधव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस मंत्री का पुतला छीनकर ले गई। कांग्रेसियों ने विरोध- प्रदर्शन कर मंत्री पटेल का फोटो जलाकर अपना गुस्सा निकाला।

मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता पर भीख मांगने वाले बयान देने और ​फिर अपने बयान पर ​अडिग रहने के विरोध में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय शिवपुरी पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पुतला लेकर जलाने पहुंची लेकिन पुलिस ने जलाने से पहले ही कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया। कांग्रेसियों ने बाद में फोटो जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। मंत्री पटेल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

Next Post

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 10 मार्च को

Fri Mar 7 , 2025
सतना :जिले में होली उत्सव, ईदुल फितर, श्रीराम नवमी, भगवान परशुराम जयंती, डॉ. अम्बेडकर जयंती एवं अन्य पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था एवं सद्भावना बनाए रखने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 10 मार्च को सायं 5 बजे से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार […]

You May Like