पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शक्तिपीठ पर मां पीतांबरा के किए दर्शन

दतिया। धार्मिक नगरी दतिया पहुंचे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शक्तिपीठ पर मां पीतांबरा के दर्शन कर वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान शक्तिपीठ स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर प्रसिद्ध मां पीतांबरा सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इस दौरान गंभीर ने पीला कुर्ता और सफेद धोती पहनी थी। उन्होंने पीठ परिसर स्थित महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।

Next Post

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 239 रनों का लक्ष्य

Tue Apr 8 , 2025
कोलकाता 08 अप्रैल (वार्ता) निकोलस पूरन (नाबाद 87), मिचेल मार्श (81) की अर्धशतकीय और एडन मारक्रम (47) की तूफानी पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 239 रनों का लक्ष्य दिया। […]

You May Like