बालिका विद्यालय के बाहर मनचलों का बढ़ता जमावड़ा

सिंगरौली। देवसर स्थित बालिका विद्यालय के आसपास मनचले युवकों एवं असामाजिक तत्वों के बढ़ते जमावड़े को लेकर छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय संदिग्ध युवकों की मौजूदगी से छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय का माहौल बना हुआ है। मामले को गंभीर मानते हुए समाजसेवी संदीप शुक्ला, योगेश द्विवेदी एवं रामाश्रय द्विवेदी ने थाना जियावन पहुंचकर पुलिस के नाम आवेदन सौंपा और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय परिसर, बाजार क्षेत्र तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास कुछ युवक अनावश्यक रूप से डेरा जमाए रहते हैं। स्थानीय स्तर पर छात्राओं का पीछा करने तथा अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है। समाजसेवियों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही विद्यालय के आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी रखे।

Next Post

पीवी सिंधु अपनी नई लय को और बेहतर बनाने की करेंगी कोशिश

Mon Jul 20 , 2026
बीजिंग, 20 जुलाई (वार्ता) जापान ओपन में जीत हासिल करने के बाद पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू होने वाले चाइना ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। इसी के साथ वह अपनी शानदार लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी […]

You May Like

मनोरंजन