
रतलाम। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग एसआईटी रविवार को रतलाम पहुंची। एक मकान के कीचन में छिपाकर रखा बैंग पुलिस ने तलाश कर जब्त किया।
देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के तार अब रतलाम से भी जुड़े हैं। इस मामले में प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलांग जेम्स को लेकर रविवार को शिलांग एसआईटी की टीम रतलाम पहुंची है। रतलाम में सिलोम जेम्स का ससुराल है। टीम सबसे पहले दोपहर 3 बजे रतलाम के औद्योगिक थाना पहुंची। जहां लोकल पुलिस की मदद से सिलोम के ससुराल मंगल मूर्ति कॉलोनी पहुंची। जहां स्थित 56 नंबर मकान पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर आरोपी सिलोम जेम्स, उसकी पत्नी, साली और एसआईटी सहित, रतलाम पुलिस अंदर दाखिल हुई। यहां घर के किचन में एक बैग छुपाकर रखा गया था। इस बैग के अंदर रखे हुए सभी सामानों का शिलांग पुलिस ने पंचनामा बनाया और बैग को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार इस बैग में लैपटॉप हो सकता है।
